December 30, 2023 | COMMUNITY

VYUG ने पेश किया भविष्य का मेटावर्स, उबैद चंद अवतार चर्चा में

बदलते दौर के साथ तकनीक के क्षेत्र में भी रोज नए बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में मेटावर्स को नया भविष्य माना जा रहा है। मेटावर्स के क्षेत्र में भी रोज नए प्रयोग सामने आ रहे हैं जो चौंकाने वाले हैं। ऐसे में हाल में ही Vyug नामक कंपनी ने एक नया प्रयोग किया है। ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में आयोजित Vyug Unveil कार्यक्रम में कई फिल्मी हस्तियों और हजारों दर्शकों के बीच Vyug ने अपने फाउन्डर उबैद चंद का अवतार जारी किया। यह अवतार हूबहू उबैद चंद की तरह ही लोगों से बातें कर रहा था। संस्था की मुख्य प्रबंधक ऋचा ठाकुर ने बताया कि मेटावर्स के क्षेत्र में लगातार कई बदलाव हो रहे हैं। एक समय था जब 3D अत्यंत लुभावना सा लगता था और वास्तविक प्रतीत होता था। लेकिन अब वर्चुअल रियलिटी का समय है। ऐसे में Vyug जो वर्चुअल युग की तरह है, VR तकनीक के साथ बदलाव लाने हेतु तैयार है।

Read More

Was this helpful?

like buttondislike button