December 25, 2023 | COMMUNITY

ग्रेटर नोएडा में VYUG अवतार लॉन्च, शिल्पा-रॉनित-आदित्य ने चमक बिखेरी

डिजिटल दुनिया में रोज नई-नई क्रांन्ति आ रही है। इसी को और सरल बनाने के लिए वी युग अवतार आया है। इसकी लॉन्चिंग पर शिल्पा शेट्टी, रॉनित रॉय और आदित्य नाराणय मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर वी युग (Vyug) के मेटावर्स अवतार लॉन्च का साक्षी बना। शिल्पा शेट्टी, रॉनित रॉय और आदित्य नारायण जैसी फिल्मी हस्तियों और वी युग के संस्थापक उबैद चंद और ऋचा ठाकुर की मौजूदगी में वी युग की लॉन्चिंग हुई। इस कार्यक्रम में वी युग का प्रोमो वीडियो और डिजिटल अवतार जारी किया गया। यह डिजिटल अवतार संस्था के संस्थापक उबैद चंद का था, जो बिल्कुल उन्हीं तरह ऐक्शन कर रहा था और साथ में उनकी ही आवाज में दर्शकों से बातें भी कर रहा था।

Read More
arrow icon
Share
arrow icon

Was this helpful?

like buttondislike button